बारां| नगर परिषद चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर बाल मुकुंद असावा ने शनिवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आमापुरा उच्च माध्यमिक स्कूल, कोटा रोड स्थित संस्कृत स्कूल आदि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने केंद्रों पर सफाई, पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए भी निर्देशित किया गया।