झुंझुनूं | आवाम ग्रुप के सदस्यों ने बीडीके ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी बनी हुई है। इसके बाद आवाम ग्रुप के रक्तवारियर्स ब्लड बैंक में पहुंचे और टीम के 15 सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। राजेश हरिपुरा, संदीप टंडन, धर्मपाल कृष्णिया, सुनील हालू, अंकित तंवर, कर्मवीर सिरोवा, मदनलाल गुडेसर, देवकरण भूरिया, रविंद्र नयासर, संजय कड़वासरा, अब्दुल अमन, सीताराम बास बुडाना, महेश जसरापुर, उमेश बुडाना, दीपक मेवानी आदि मौजूद रहे।