डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र के वरदा गांव में खेत में काम करते समय बिजली का करंट लगने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वरदा निवासी हिम्मत सिंह चौहान (62) अपने खेतों में सिंचाई के लिए बिजली मोटर चालू करने गए थे। मोटर चालू करते समय वे अचानक हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद परिजन और आसपास के लोग उन्हें गंभीर हालत में सागवाड़ा के जनरल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को सागवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर वरदा थाना पुलिस मौके पर और अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।