डूंगरपुर नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन झटका लगा है। वार्ड 28 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतीक बलात ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे वार्ड में भाजपा के एकमात्र प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय है। इससे पहले वार्ड 23 से भी कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध हो गया था। इस तरह डूंगरपुर नगर परिषद के 40 में से 2 पार्षद मतदान से पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं। वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज हुआ था। इसके बाद वार्ड 28 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतीक बलात ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वार्ड 28 से भाजपा के चेतन खराड़ी और कांग्रेस से प्रतीक बलात मैदान में थे। बुधवार को नामांकन वापसी के समय कांग्रेस उम्मीदवार प्रतीक ने निर्वाचन अधिकारी के सामने अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे वार्ड में अब भाजपा के एकमात्र प्रत्याशी चेतन खराड़ी ही बचे हैं। ऐसे में उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। हालांकि, निर्वाचन विभाग ने इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की है। भाजपा के अब 2 वार्ड से प्रत्याशी निर्विरोध हो गए हैं। वार्ड 23 से भाजपा के मनन कलासुआ भी निर्विरोध चुने गए हैं।