निकाय चुनावों को लेकर प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट होने के बाद शुक्रवार को चुनाव चिन्ह का आवंटन भी कर दिया गया है। डूंगरपुर नगर परिषद के वार्ड 23 ओर 28 दोनों हो पहले ही निर्विरोध घोषित हों चुके। दोनों वार्डों में भाजपा ने निर्विरोध जीत हासिल की, जबकि 38 वार्डों के लिए 9 सितम्बर को मतदान होगा। 95 उम्मीदवार को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है। भाजपा प्रत्याशियों को कमल का फूल, कांग्रेस को हाथ का पंजा और भारत आदिवासी पार्टी बीएपी को हॉकी बॉल चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। निर्दलीय उम्मीदवारों को बांसुरी, सिलाई मशीन, चप्पलें, गैस चूल्हा जैसे चुनाव चिन्ह मिले हैं। डूंगरपुर नगर परिषद के 38 वार्डों में कुल 95 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिन्हें आज निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। किस वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार ओर क्या मिला चुनाव चिन्ह वार्ड 12 से निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद नईम खान को सिलाई मशीन, वार्ड 20 से निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल खताल को एप्पल, वार्ड 21 से निर्दलीय संदीप जैन को गैस चूल्हा, वार्ड 22 से निर्दलीय दीपक मोची को चप्पल, वार्ड 25 से निर्दलीय पृथ्वीराज परमार को स्कूल बैग, वार्ड 31 से निर्दलीय सुनील जैन को बांसुरी ओर वार्ड 39 से निर्दलीय सरोज जोहियाला को टीवी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। ये निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा, कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में पार्टियों के लिए समीकरण बिगड़ेंगे। 2 वार्डों में भाजपा के निर्विरोध पार्षद बने नगर परिषद के वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी मनन कलासुआ और वार्ड 28 से चेतन खराड़ी निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया था, जबकि वार्ड 28 से कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। डूंगरपुर नगर परिषद के वार्ड अनुसार प्रत्याशियों की सूची