झालावाड़| खेल दिवस के अवसर पर खेल संकुल क्रिकेट मैदान में एलीट स्पार्टन स्पोर्ट्स क्लब, झालावाड़ फाइटर्स के मध्य मैत्री मैच का आयोजन हुआ। जिसमें टॉस जीतकर एलीट के कप्तान प्रशांत चतुर्वेदी ने गेंदबाजी चुनी। उनकी टीम द्वारा की गई धारदार गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण के बदौलत फाइटर्स टीम को 175 रन पर रोक दिया। इस स्कोर का पीछा करने उतरी एलीट की टीम से ओपनर बल्लेबाज बागाराम व तौफ़ीक़ ने मजबूत शुरुआत की। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे सुरेश प्रजापति, लोकेश दांगी, सुनील बैरागी, मनीष भाटिया ने टीम के स्कोर को बेहद करीब तक पहुंचाया, किंतु फाइटर्स के गेंदबाज सिद्धांत भारद्वाज, चर्चित मेवाड़ा, बुद्धि प्रकाश व मयंक सिंह सिसोदिया के जबरदस्त आखिरी ओवर में करीबी व बेहद रोमांचक मुकाबले में फाइटर्स ने जीत दर्ज की। विशिष्ट अतिथि अभिभाषक परिषद झालावाड़ के महासचिव सौम्य परिहार उपस्थित रहे। एलीट क्लब के सरदार रावजोत सिंह मौजूद रहे।