भास्कर न्यूज | सादुलपुर गोसेवा प्रभात फेरी कीर्तन मंडल की ओर से राजगढ़ में 14 से 16 सितंबर तक चतुर्थ गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंडल के दिनेश तिवाड़ी ने बताया कि अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन होगा। 14 सितंबर को सुबह नौ बजे शोभायात्रा के साथ आयोजन शुरू होगा। प्रतिदिन सुबह व शाम के समय आरती होगी, वहीं रात को भजन संध्या होगी। 14 सितंबर को वंदना अरोड़ा हिसार, 15 सितंबर को विक्की संधु हांसी तथा 16 सितंबर को आयुषी राज दिल्ली भजनों की प्रस्तुतियां देंगी। आयोजन को लेकर मंडल के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।