झुंझुनूं | स्वर्णकार समाज सेवा समिति की ओर से प्रतिभावान बच्चों का प्रतिभा सम्मान समारोह 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक विकास भवन में रविवार सुबह 11 बजे से होगा। समिति अध्यक्ष शिवकुमार सोनी ने बताया कि स्वर्णकार समाज सेवा समिति, झुंझुनूं के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में जिले के उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इन छात्र-छात्राओं ने 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की परीक्षाएं पास की हों। उन्होंने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हों। इसके अलावा अन्य कोई विशेष योग्यता हासिल करने वाले या नौकरी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।