झुंझुनूं | राजस्थान की मीडियम पेसर हैप्पी खीचड़ को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बेंगलुरु ने स्पेशल ट्रेनिंग के लिए बुलाया है। वह 3 से 8 सितंबर तक एसएसएम टीम का हिस्सा रहेंगी। उन्हें आगामी सीरीज को ध्यान में रखते हुए ट्रेनिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। कोच अजय कुमार ने झुंझुनूं के कुमावास की हैप्पी खीचड़ विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में भी खेल चुकी हैं। वह डब्ल्यूपीएल में खेलने वाली राजस्थान की पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं और फिलहाल डब्ल्यूपीएल गुजरात टीम का हिस्सा हैं। मेजर जयराम सिंह, डीसीए, सचिन हरिश्चंद्र, राजेश खीचड़, अजेश, दिव्यांशु, संगीता, कुलदीप आदि लोगों ने बधाई दी।