भास्कर न्यूज |सवाई माधोपुर रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन 6 से शनिवार सुबह कुंडी के पास तिराहे पर टाइगर टी-108 'जय' ने पर्यटकों को दीदार कराया। टाइगर के करीब 25 मिनट तक सड़क और आसपास में चहलकदमी की। यह नजारा देखकर सफारी पर मौजूद पर्यटक खुश हो गए। कइयों ने फोटो खींचे और वीडियो बनाया। जानकारी के अनुसार सुबह की पारी में पर्यटक जोन 6 में भ्रमण पर थे। सुबह करीब 8:40 बजे काला पानी से कुंडी की ओर आते वक्त जंगल में सांभर के अलार्म कॉल की आवाज आने लगी। गाइड और ड्राइवर ने गाड़ी धीमी की, तभी झाड़ियों से निकलकर टी-108 जय तिराहे पर आ गया। इस दौरान मौके पर विदेशी पर्यटकों का ग्रुप और स्कूल के बच्चों का ग्रुप मौजूद था। जोन 6 में टी -108 जय