जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत के लिए T20I मैच का ऐलान किया है। इस मुकाबले में भारत और जापान की पुरुष क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। मैच कब और कहां खेला जाएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। JCA और BCCI ने संयुक्त रूप से यह घोषणा की है। दोनों संस्थाओं ने इस मुकाबले को भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के समारोहों की शुरुआत से जोड़ा है। इस मुकाबले को ‘सुजुकी कप’ बताया गया है। मैच की तारीख, स्थान और आयोजन से जुड़ी अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है। (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)