कांग्रेस ने जयपुर जिले की नगर परिषद चौमूं और नगर पालिका कालाडेरा से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। चौंमू परिषद में 17 प्रत्याशियों और कालाडेरा में 10 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। चौंमू परिषद में 45 वार्डो में से 17 वार्डो की सूची जारी की है। इसमें 4 महिलाएं है, जबकि 13 पुरूष प्रत्याशी है। चौंमू में जिन 17 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। उसमें 8 वार्ड सामान्य है, जिनमें से 7 पर पार्टी ने ओबीसी वर्ग (जाट, माली, यादव) को उम्मीदवार बनाया है। जबकि एक पर ब्राह्मण वर्ग को टिकट दिया है। वहीं सामान्य महिला की 3 सीटों में से 2 पर ओबीसी वर्ग की महिला है। इधर कालाडेरा नगर पालिका में 20 वार्ड है, जिनमें से 10 वार्डो के लिए पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें वार्ड संख्या 1, 2, 6, 7, 8, 10, 13, 16, 17 और 18 शामिल है। इन 10 में से 5 प्रत्याशी महिला है। कालाडेरा में कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट चौमूं में कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट