नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) के चुनावों की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। जयपुर जिले की 18 नगरीय निकायों में पहले चरण की वोटिंग 9 सितंबर को होगी। ऐसे में इन 18 निकायों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए केवल 4 दिन बचे हैं। इधर निर्वाचन शाखा ने भी अब वोटिंग करवाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 8 सितंबर को जयपुर में सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन से इन 18 निकायों में वोटिंग करवाने वाली टीमें (पोलिंग पार्टियां) रवाना की जाएंगी। दो चरणों में होगी पार्टियां रवाना जिला निर्वाचन ​शाखा ने 18 निकायों में चुनाव करवाने वाली पोलिंग पार्टियों को दो चरणों में रवाना करने का प्लान तैयार किया है। इसमें पहले चरण में सुबह 7 बजे से पार्टियां रिपोर्ट करेंगी और उसके बाद उनको ईवीएम मशीनें और जरूरी सामान देकर रवाना किया जाएगा। पहले चरण में फागी, सांभर, किशनगढ़-रेनवाल, शाहपुरा, मनोहरपुर, नरायना, दूदू, फागी, चाकसू निकायों की टीमें रवाना की जाएगी। जबकि दूसरे चरण की टीमों को सुबह 11 बजे रिपोर्ट करना होगा। ये टीमें 11 बजे बाद खेजरोली, जोबनेर, चौंमू, कालाडेरा, बगरू, बस्सी, कानोता, जमवारामगढ़, वाटिका निकाय के लिए रवाना होंगी। इन निकायों की यहां होगी काउं​टिंग 9 सितंबर को वोटिंग पूरी होने के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनों को जमा करवाने भवानी निकेतन नहीं आएंगी। ये टीमें निर्धारित वोटिंग काउंटिंग सेंटरों पर जाकर मशीनें जमा करवाएंगी। इसके लिए इन जगहों को निर्धारित किया है। --- ये खबर भी पढ़ें… जयपुर के टॉप करोड़पति पार्षद उम्मीदवार सिर्फ साक्षर:जयपुर के 298 पार्षद उम्मीदवारों में 45% कॉलेज नहीं गए, 62 पोस्ट ग्रेजुएट, महिला प्रत्याशी सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी जयपुर मेयर के दावेदार प्रत्याशी कांटे की टक्कर में फंसे:बागियों ने जातीय समीकरण बिगाड़ा, 5 फैक्टर तय करेंगे जीत-हार, पढ़ें-हॉट सीट पर कैसा है मुकाबला प्रदेश के 10 नगर-निगमों के लिए बीजेपी का स्पेशल प्लान:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री करेंगे पार्टी का प्रचार, 5 दिन में सीएम करेंगे 10 रोड शो कांग्रेस का वादा- 500 रुपए में जमीन के पट्‌टे देंगे:डोटासरा बोले- हर घर से फ्री कचरा उठाएंगे; हर साल सफाईकर्मियों की भर्ती होगी