दुर्गापुरा स्थित एक निजी होटल में रिटेल कारोबार पर आधारित किताब ‘डिटेलिंग इन रिटेलिंग’ का विमोचन किया गया। टाइटन के पूर्व एमडी सीके वेंकटरमन ने किताब लॉन्च की। किताब में रिटेल कारोबार में ग्राहक के अनुभव और स्टोर मैनेजमेंट से जुड़ी अहम बातों को शामिल किया गया है। आशीष गुप्ता ने कहा कि ग्राहक यह भूल सकता है कि उसने क्या खरीदा था, लेकिन वह खरीदारी के दौरान मिले व्यवहार और अनुभव को नहीं भूलता। रिटेल में ग्राहक का स्वागत, स्टोर का माहौल, ट्रायल रूम, इन्वेंट्री मैनेजमेंट और उसकी जरूरत को समझना जैसी छोटी बातें कारोबार पर बड़ा असर डालती हैं। 26 चैप्टर और 24 कहानियों में रिटेल के अनुभव किताब में आशीष गुप्ता के रिटेल इंडस्ट्री के 22 साल के अनुभव को छह पार्ट और 26 चैप्टर में शामिल किया गया है। रिटेल की अलग-अलग स्थितियों को समझाने के लिए 24 छोटी कहानियां भी दी गई हैं। इसमें ई-कॉमर्स के दौर में रिटेल कारोबार के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की गई है। कारोबारियों और युवा उद्यमियों के लिए उपयोगी सीके वेंकटरमन ने कहा कि किताब में रिटेल कारोबार से जुड़े व्यावहारिक अनुभव हैं, जो बड़े कारोबारियों के साथ छोटे रिटेलरों और युवा उद्यमियों के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं। कार्यक्रम में पेज इंडस्ट्रीज के सीईओ कार्तिक यतींद्र, मोहनलाल संस के सीईओ मयंक मोहन, रेडटेप के डायरेक्टर अरविंद यादव सहित जयपुर के कई कारोबारी और उद्योगपति मौजूद रहे।