जयपुर में बुधवार दिन-दहाड़े शराब दुकान में लूट का मामला सामने आया है। कर्मचारियों की मौजूदगी में काउंटर से गल्ला उठाकर बदमाश रुपए निकाल ले गया। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। दुकान में कर्मचारी बात कर रहे थे SHO (विद्याधर नगर) सज्जन कुमार ने बताया- लूट की वारदात विद्याधर नगर में मंदिर मोड़ पर स्थित शराब दुकान में हुई। शाम करीब 5 बजे दुकान के अंदर की तरफ दो-तीन कर्मचारी बातचीत करते हुए काम कर रहे थे। इसी दौरान बदमाश दुकान के काउंटर पर आया। कर्मचारियों की मौजूदगी के बाद भी उसने काउंटर के अंदर रखा गल्ला हाथ डालकर उठा लिया। अब देखिए ये फोटोज… पीछा करने पर भी हाथ नहीं आया बदमाश काउंटर के ऊपर गल्ले को लेकर उसमें रखे हजारों रुपए हाथों की मुट्ठी में भर लिए। कर्मचारियों के देखकर शोर मचाने पर बदमाश भाग निकला। कर्मचारियों ने काफी दूर तक बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह तेजी से गलियों में भाग निकला। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद दुकान में लगे CCTV फुटेज में बदमाश की करतूत कैद हो गई। लूट की सूचना पर विद्याधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है।