जालाेर के बांधनवाड़ी खेल मैदान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चें और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही, अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। थ्री लेग्ड रेस और कबड्डी प्रतियोगिताएं हुई बांधनवाड़ी खेल मैदान के कोच कैलाश चंद्र ने बताया- विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए थ्री लेग्ड रेस और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं छोटे बच्चों के लिए विशेष रूप से जलेबी रेस करवाई गई। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता का उद्देश्य खेलों में रुचि बढ़ाना आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच देकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन से प्रेरणा लेते हुए युवाओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर नगाराम मीणा, उमेश कुमार, अशोक कुमार, दशरथ रामावत, अरुण कुमार, किरण, नीतू एवं रवीना सहित कई खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।