जालोर नगर परिषद चुनाव में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। शहर के 40 वार्डों में कुल 92 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। अब वार्डों में चुनावी मुकाबला और तेज होने की संभावना है। जालोर नगर परिषद के तीन वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड संख्या-2 में कांग्रेस की प्रियंका देवी और भाजपा की हेमलता आमने-सामने हैं। इसी तरह वार्ड संख्या-9 में कांग्रेस की अरबीना बानू और भाजपा की मुमताज के बीच सीधी टक्कर होगी। वार्ड संख्या 36 में भाजपा से भूराराम मीणा और नरेश कुमार के बीच सीधा मुकाबला रहेंगा। वहीं वार्ड संख्या-36 में भाजपा की संतोष कुमार और कांग्रेस की शीला चौधरी के बीच मुकाबला है। इन तीन वार्डों को छोड़कर अन्य वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। कई वार्डों में एक से अधिक निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में होने से भाजपा और कांग्रेस दोनों के चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। नामांकन वापसी के बाद मैदान में डटे 92 निर्दलीय प्रत्याशियों को शुक्रवार को रिटर्निंग अधिकारी की ओर से चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। सिंबल मिलने के बाद अब निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने-अपने वार्डों में प्रचार अभियान तेज कर रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी भी मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लग गए हैं। जालोर में कौनसे वार्ड में कितने निर्दलीय प्रत्याशी