निकाय चुनाव को लेकर जालोर में नामांकन दाखिल करने का सोमवार को अंतिम दिन है। ऐसे में रविवार को छुट्टी से पहले शनिवार को भी नगर परिषद के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। समर्थकों के साथ फूल मालाओं से लदकर आए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। शनिवार को 72 उम्मीदवारों ने 94 नामांकन पत्र भरे। इनमें भाजपा से 30, कांग्रेस से 21 और निर्दलीय के रूप में 41 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रस्तुत किए हैं। इनमें कई उम्मीदवार ऐसे भी रहे, जिन्होंने पार्टी के साथ- साथ निर्दलीय नामांकन पत्र भी दाखिए किए। हालांकि किसी भी पार्टी की तरफ से फिलहाल आधिकारिक तौर पर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की गई है। कल (सोमवार) को नामांकन का अंतिम दिन हैं और सुबह 10 से शाम 3 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे।