जोधपुर शहर में लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। इनमें खराब स्ट्रीट लाइट, सीवरेज लाइन के लिए सड़क की खुदाई के बाद मरम्मत नहीं होने, सफाई के बाद सड़क पर कचरा पड़े रहने और टूटी सड़क जैसी समस्याएं शामिल हैं। वहीं, सड़क पर गड्ढों और लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान कर लोगों को राहत भी मिली है। वीर तेजा नगर में लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान करवाने पर डिस्कॉम कॉल सेंटर के एग्जीक्यूटिव रावल सिंह को आज का 'पब्लिक स्टार' चुना गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... रावल सिंह बने आज के 'पब्लिक के स्टार' वीर तेजा नगर से मुकेश कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। कम वोल्टेज के कारण लोगों को बिजली से जुड़े उपकरण चलाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद डिस्कॉम कॉल सेंटर के एग्जीक्यूटिव रावल सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम के माध्यम से समस्या का समाधान करवाया। बिजली आपूर्ति में सुधार होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। खराब सड़क की समस्या का हुआ समाधान रतनाडा, न्यू प्रजापत कॉलोनी से विष्णु प्रजापत ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सड़क की हालत काफी खराब है और जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई कर सड़क की समस्या का समाधान कर दिया गया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... रामकृष्ण नगर में स्ट्रीट लाइट खराब, रात में अंधेरा नागौर रोड से नारायण सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि रामकृष्ण नगर में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। लाइट बंद होने से रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट जल्द ठीक कराने की मांग की है। तीन महीने से खुदी सड़क, आवागमन में परेशानी गणेश चौराहा से जितेंद्र पारीक ने समस्या पोस्ट कर बताया कि प्रताप नगर में करीब तीन महीने पहले सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी। काम के बाद सड़क को सही तरीके से दुरुस्त नहीं किया गया, जिससे लंबे समय से सड़क खराब पड़ी है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। सीवरेज सफाई के बाद सड़क पर पड़ा कचरा चौपासनी हाउसिंग बोर्ड से श्याम सुंदर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में सीवरेज की सफाई के बाद निकला कचरा सड़क पर ही पड़ा हुआ है। लंबे समय से कचरा नहीं उठाए जाने के कारण गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने कचरा हटवाकर सफाई कराने की मांग की है। बालाजी मंदिर के पास पूरी सड़क टूटी इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर के पास से रमेश बेनीवाल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। सड़क की खराब हालत के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:पोस्ट होते ही रोड लाइट और पॉवर कट की समस्या सुलझीं, डिस्कॉम एग्जिक्यूटिव प्रकाश बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 3.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 5.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 6.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 7.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 8.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 10.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी