जोधपुर में शहर के वार्डों से लेकर गांवों तक लगातार मिल रहा लोगों का भरोसा बता रहा है कि ‘भास्कर समाधान’ अब सिर्फ शिकायत का मंच नहीं, समाधान की उम्मीद बन चुका है। जाम नालियां, सड़कों पर फैला कचरा, बंद रोड लाइट, पानी की किल्लत या सफाई की परेशानी हो, लोग अपनी रोजमर्रा की दिक्कतें ‘भास्कर समाधान’ के जरिए उठा रहे हैं। शिकायत सामने आते ही संबंधित विभाग भी समाधान करवा रहे हैं। आज की समस्याएं जानने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… एक महीने बाद दुरुस्त हुई पानी की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन जोधपुर के चौपासनी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से मणिविवेक सेन ने पानी की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 11 में शालक्या हॉस्पिटल के सामने बीते एक महीने से पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है। इसकी वजह से काफी समय से पानी की बर्बादी हो रही है जबकि शहर के बहुत से वार्ड में पीने के पानी को लेकर पहले ही बहुत किल्लत है। समस्या पोस्ट होने के बाद जलदाय विभाग ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक कर दिया। असिस्टेंट मैनेजर राजेन्द्र सिंह रावत बने ‘स्टार ऑफिसर’ 'भास्कर समाधान' पर वार्ड 69 से कर्मचारी कॉलोनी रेजिडेंसी रोड से विजय पालीवाल ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा था कि करीब तीन महीने से पोल संख्या 306 की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। इससे पूरी गली में अंधेरा छाया रहता है। चोरी की वारदातें भी काफी बढ़ गई हैं। कॉलोनी के लोग भी अंधेरे के कारण परेशान हो रहे हैं। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद डिस्कॉम कॉल सेंटर के असिस्टेंट मैनेजर राजेंद्र सिंह रावत ने टीम भेजकर इसे ठीक करवा दिया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। दैनिक भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… ट्रांसफॉर्मर पैनल का ढक्कन खुला, हादसे का डर जोधपुर की मधुबन कॉलोनी, बासनी से आनंद दीक्षित ने ट्रांसफॉर्मर पैनल के रोड की ओर खुले होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में ट्रांसफॉर्मर पैनल का कवर रोड की तरफ खुला हुआ है। इससे कभी भी करंट या शॉर्ट सर्किट होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। बिजली विभाग से अपील है कि इस पैनल के कवर को बंद कर ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर जाली लगाकर इसे बेसहारा पशुओं से सुरक्षित किया जाए। बारिश में बेसहारा पशु, सफाई कर्मचारी और वाहन इसके आसपास से गुजरते हैं। हाइवे पर फैले फैरो कवर और मलबा नहीं हटाया चौपासनी रोड, कमला नेहरु नगर की पहली पुलिया से धर्मेन्द्र चौधरी ने हाइवे रोड किनारे फुटपाथ पर मलबा डाले जाने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि पाल नंबर 9 से आगे नाकोड़ा पेट्रोल पंप के पास हाइवे के ऊपर फुटपाथ पर ही मिट्‌टी–गारे का मलबा डाला हुआ है। ड्रेनेज नाले की सफाई करने के बाद इस मलबे को यहीं छोड़ दिया गया था जिसे अब तक नहीं उठाया है। फैरो कवर भी किनारे ही डाले हुए हैं। रात के अंधेरे में इनसे टकराकर दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकते हैं। घर के आगे ही डाल रहे कचरा, सफाई भी नहीं होती जोधपुर के पाल रोड, गायत्री नगर से शेखर राजपुरोहित ने घर के पास कचरा डाले जाने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि रामदेव दूध भण्डार वाली गली में, महादेव मेडिकल के पास मेरे घर के पास मोहल्ले के लोग कचरा डालकर जा रहे हैं। मना करने पर भी कोई नहीं सुन रहा है। बारिश में सारा कचरा बहकर गली में फैल जाता है। पॉलीथीन, धूल–मिट्‌टी उड़कर सीधे घर के अंदर आते हैं। इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं। बारिश में कचरा गीला होने से बदबू आती है और परिवार को संक्रमण एवं मौसमी बीमारियों का डर भी सताता है। रोड लाइट खराब, अंधेरे में चोरी का सता रहा डर नए वार्ड संख्या 91 में रावत नगर से नरेश ने रोड लाइट न होने की समस्या भेजकर विभाग से समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि देवड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स की सामने वाली गली, भदवासिया में पुराने वार्ड संख्या 61 में हमारी गली में लगे पोल नंबर 20 पर रोड लाइट नहीं हे। इससे पूरी गली में काफी अंधेरा रहता है। चोरियां होने का डर भी बना रहता है। बिजली विभाग या निगम से अपील है कि इस रोड लाइट को ठीक करवा हमारी परेशानी दूर करें। बुजुगो्रं और बच्चों को खेलने-टहलने में काफी असुविधा हो रही है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग