जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के पास स्थित डेंटल कॉलेज में गार्ड ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र की है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान प्रभातीलाल (50) पुत्र रामचंद्र निवासी सुभाष कॉलोनी भगत की कोठी के तौर पर हुई। जो कुछ समय पहले ही डेंटल कॉलेज में गार्ड लगा था। बुधवार शाम कॉलेज के तीसरी मंजिल पर बने रूम में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बॉडी को पंखे से नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। मामले को लेकर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि गार्ड की पत्नी पास के एक इंस्टिट्यूट में नौकरी करती है।