नए परिसीमन के बाद जोधपुर के वार्डों की स्थिति बदल चुकी है। 160 से 100 वार्ड हो चुके है। इधर, 100 वार्डों के लिए 11 सितंबर को वोटिंग होगी। इस बार जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों में से ओबीसी महिला के लिए 7, एससी महिला के लिए 4, एसटी महिला के लिए 1 और अनारक्षित ओपन महिला के लिए 22 वार्ड रिजर्व किए गए हैं। इन 100 वार्डों में से 56 वार्ड ऐसे हैं, जहां 10 हजार या फिर इससे ज्यादा जनसंख्या है। बाकी वार्डों में 10 हजार से कम जनसंख्या है। देखें वार्डों की पूरी लिस्ट..