अजमेर की केकड़ी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कमलेश साहू ने भाजपा में शामिल होने के दो दिन बाद ही यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कांग्रेस में ही रहने का दावा किया। साहू ने कहा- उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। मैं कल भी कांग्रेस का था और आज भी कांग्रेस का हूं। मेरे को धमकाकर और दबाव बनाकर ले गए थे और बीजेपी जॉइन करवा दी। कमलेश साहू ने 26 अगस्त को विधायक शत्रुघ्न गौतम की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने उन्हें साफा और माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया था। इस दौरान कमलेश साहू विधायक के साथ बाइक पर पीछे बैठे नजर आए थे। केकड़ी नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में प्रमुख राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं के लगातार बदलते रुख से चुनावी माहौल और गरमा गया है। ….. मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दो दिन में तीन पूर्व पालिकाध्यक्षों ने पार्टी बदली:कमलेश साहू, शंकर सिंह राठौड़ भाजपा में; अनिल मित्तल कांग्रेस में शामिल केकड़ी मैं निकाय चुनाव से पहले पिछले दो दिनों में तीन पूर्व पालिकाध्यक्षों ने पार्टी बदल ली है। भाजपा के पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल कांग्रेस में, कांग्रेस के पूर्व पालिकाध्यक्ष कमलेश साहू और शंकर सिंह राठौड़ बीजेपी में शामिल हो गए है। (पूरी खबर पढ़ें…)