किशनगढ़बास के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में SVEEP कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। SDM सत्यवीर यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में स्कूल के छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। उन्होंने हाथों में मतदाता जागरूकता से जुड़े पोस्टर और तख्तियां ले रखी थीं। छात्रों ने "मेरा वोट, मेरा अधिकार", "पहले मतदान, फिर जलपान" और "जागरूक मतदाता, मजबूत लोकतंत्र" जैसे नारों से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान SDM सत्यवीर यादव, प्रधानाचार्या डॉ. मंजू यादव, RP विजय सिंह यादव और पूरा स्टाफ मौजूद रहा। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर कई रास्तों से गुजरी। छात्रों ने आम लोगों से अपने वोट का इस्तेमाल करने और लोकतंत्र में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।