कोटा के लोग अपने इलाके की समस्याएं ‘भास्कर समाधान’ के जरिए सामने ला रहे हैं। सड़क, नाली, सफाई, बिजली और पानी से जुड़ी शिकायतों को संबंधित विभागों तक सीधे पहुंच रही हैं। कार्रवाई के लिए फॉलोअप किया जा रहा है। जनसमस्याओं पर लगातार मिल रहे फीडबैक से ‘भास्कर समाधान’ स्थानीय मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन गया है। आज की समस्याओं पर नजर डालने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन कोटा के बूंदी रोड, रिद्धी–सिद्धी नगर, कुन्हाड़ी से भरत सुमन ने चंबल पुलिया रोड की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा है कि चंबल पुलिया को कोटा का ‘प्रवेश द्वार’ माना जाता है। लेकिन यहां सड़क की हालत इतनी खराब है कि हैरानी होती है विभाग इसे ठीक क्यों नहीं करवा रहा। जगही–जगह सड़क उधड़ी पड़ी है, गड्‌ढों के कारण आए दिन लोग गिर रहे हैं। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम हरकत में आया और सड़क की मरम्म्त करवाकर समस्या का समाधान करवाया। जमादार जगदीश घेंघट बने 'पब्लिक के स्टार' रंगबाड़ी रोड, आरोग्य नगर से मुकेश कुमार गुप्ता ने साफ–सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्हाेंने लिखा था कि उनके एरिया वार्ड 23 में काफी दिन से न तो सफाई हो रही है न ही कचरा उठ रहा है। सफाई कर्मचारी भी नियमित नहीं आते। इसलिए यहां गली, नुक्कड़, चौराहे और घर के सामने ही कचरा पड़ा हुआ है। कई बार निवर्तमान पार्षद और निगम कर्मचारियों को बता चुके हैं बावजूद इसके समाधान नहीं हो रहा है। इस समस्या के 'भास्कर समाधान' पर इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड के जमादार जगदीश घेंघट ने समाधान करवा दिया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… गली में दो पोल के बीच झूलते बिजली के तारों से खतरा घनश्याम पंवार ने नान्ता रोड, आकांक्षादीप हाइट्स, कुन्हाड़ी से बिजली के तारों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हमारे यहां दो पोल के बीच बिजली के तार जमीन से कुछ फीट की ऊंचाई पर ही झूल रहे हैं। इनमें एक दो जगह तार का इंसुलिन भी फटा हुआ है। शिकायतकर्ता ने जमीन से ही सड़क पर लटक रहे तार को पकड़कर फोटो भेजा है ताकि बिजली विभाग खतरे की गंभीरता को समझ सकें। उन्होंने आशंका जताई है कि इससे कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने इसके तुरंत समाधान की अपील की है। शौचालय में गंदगी, न साफ-सफाई न गंदगी की निकासी कोटा के देवली अरब रोड, डीसीएम चौक, बोरखेड़ा से रक्षित सुमन ने सार्वजनिक शौचालय में गंदगी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां बने इन सार्वजनिक मूत्रालय में इतनी गंदगी है कि कोई अंदर जा ही नहीं सकता। न सफाई होती है न ही गंदगी निकलने के लिए कोई निकासी बनाई हुई है। टॉयलेट शीट्स भी टूटी हुई हैं। कचरा भरा पड़ा है। इसकी साफ–सफाई करवाकर निगम स्थानीय राहगीरों, दुकानदारों को राहत दे ताकि लोगों को खुले में शौच के लिए न जाना पड़े। रोड लाइट खराब, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हेमराज बैरवा ने श्रीगणेश रेजिडेंसी कॉलोनी से रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि राजनगर के डिसेंट स्कूल के पास बिजली के पोल पर रोड लाइट नहीं होने के कारण पूरे एरिया में अंधेरा रहता है। इससे शराबियों और असामाजिक तत्वों का जमवाउ़ा रहता है जिससे कॉलोनी और रेजिडेंसी के लोग बहुत परेशान हैं। गली–मोहल्ले में सफाई नहीं, अधिकतर नालियां जाम न्यू कमला उद्यान मेन रोड, केसर कुंज, कुन्हाड़ी से अभिषेक ने बताया कि उनकी गली में नालह की सालभर से सफाई नहीं हुई हे। अभिषेक ने बताया कि पूरे मोहल्ले और कमला उद्यान, न्यू कमला उद्यान और आसपास के एरिया में न तो सफाई होती है न ही कचरा गाड़ी आती है। निवर्तमान पार्षद भी शिकायत करने के बाद समाधान नहीं करवा रहे। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित