कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों के शपथ पत्र में उनकी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी सामने आई है। उम्मीदवारों की शिक्षा में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। कई उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट, इंजीनियरिंग, एलएलबी-एलएलएम और एमबीए तक पढ़े हुए हैं। वहीं दोनों दलों में कुछ उम्मीदवार केवल साक्षर हैं। भाजपा में 100 प्रत्याशियों में 12% यानी 12 उम्मीदवार साक्षर हैं। जबकि कांग्रेस में में 6% यानी 6 उम्मीदवार साक्षर हैं। भाजपा व कांग्रेस में ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट की फौज हैं। बीजेपी में 36% यानी 36 प्रत्याशी व कांग्रेस में 38 % यानी 38 उम्मीदवार BA, BSc, BCom, BBA, MA, MCom, MSc, MSW, MBA, BEd, MED LLB,,LLM हैं। कांग्रेस से वार्ड 6 की आईना महक LLB, LLM, वार्ड 1 के शीतल प्रकाश LLB, वार्ड 12 के ललित कुमार LLB, वार्ड 33 के जसवंत सुमन LLB, वार्ड 48 के इनायत हसन LLB, वार्ड 80 के विजय कछवाहां LLB और वार्ड 75 के आशीष जैनबी कॉम,LLB,वार्ड 97 से कुणाल शर्मा LLB हैं। जबकि भाजपा से वार्ड 67 प्रत्याशी नैना गर्ग बीकॉम LLB है। भाजपा के वार्ड 15 से प्रत्याशी शुभम शर्मा बीटेक, वार्ड 54 से प्रत्याशी विवेक राजवंशी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, वार्ड 69 से जयराज सिंह डिप्लोमा सिविल (इंजीनियरिंग ), वार्ड 97 से सुदर्शन गौतम बीटेक हैं। जबकि कांग्रेस से वार्ड वार्ड 47 प्रत्याशी खुशबू शर्मा, पोस्ट ग्रेजुएशन फ़िलोस्पी एंड डिप्लोमा केमिकल एंड प्लास्टिक इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी, वार्ड 88 प्रत्याशी प्रांजलि गौतम बीटेक हैं। वार्ड 43 की निधि राजावत MBA हैं। भाजपा में 14% यानी 14 उम्मीदवार 12 वीं तक पढ़े लिखें हैं। जबकि कांग्रेस में यह संख्या 11% यानी 11 हैं। भाजपा में 10वीं तक पढ़े लिखें को संख्या की 13 व कांग्रेस में इनकी संख्या 10 हैं। भाजपा व कांग्रेस में 13-13 उम्मीदवार 5 वीं से 9 वी तक पढ़े लिखे हैं। कोटा नगर निगम चुनाव प्रत्याशियों की शिक्षा में रोचक मुकाबला