कोटा में मामूली कहासुनी के बाद खेत में कुल्हाड़ी से एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी इन्द्र सिंह भील (30) को महज 36 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ अनंतपुरा थाना पुलिस ने रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी और अपरहरण कर मारपीट करने वाली इनामी युवती चेतना उर्फ गुनगुन को भी गिरफ्तार किया। अपहरण और हनी ट्रैप मामले में वांछित युवती पर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ था। फिहला दोनों ही मामले में पुलिस आरोपी युवक-युवती से पूछताछ में जुट गई है। खेत में कहासुनी के बाद की थी कुल्हाड़ी से हत्या सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 26 अगस्त को जसपुरा नयागांव इलाके में विष्णु भील और आरोपी इन्द्र सिंह साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शाम को दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इन्द्र सिंह ने खेत में बनी टापरी में कुल्हाड़ी से वार कर विष्णु की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी सूचना और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने जसपुरा नयागांव के सुनसान जंगल में दबिश देकर इन्द्र सिंह भील (30) को गिरफ्तार कर लिया। लोन के बहाने बुलाकर किया था अपहरण कोटा सिटी एसपी ने बताया कि दूसरी कार्रवाई अनंतपुरा थाना पुलिस ने की। 3 मई को एक व्यक्ति को अज्ञात युवती ने मैसेंजर के जरिए संपर्क किया और लोन दिलाने के बहाने इंडियन पेट्रोल पंप पर बुलाया। युवती कागजात दिखाने के बहाने उसकी स्विफ्ट कार में बैठ गई। झालावाड़ रोड पर अन्य साथियों ने कार रुकवाकर फरियादी से मारपीट की और चाकू दिखाकर धमकाया। आरोपियों ने दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उसका अपहरण किया और अंता-बारां ले जाकर एटीएम से जबरन 95 हजार रुपए निकलवा लिए। इस मामले में फरार चल रही चेतना उर्फ गुनगुन (21) पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने 27 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया दया। ------------ ये खबर भी पढ़ें… कोटा में धारदार हथियार से हमला कर मजदूर की हत्या:शराब पीने साथ गए युवक ने ही किया हमला, आरोपी फरार कोटा में शराब के नशे में दो मजदूरों के बीच विवाद हो गया। एक मजदूर ने धारदार हथियार से हमला कर दूसरे मजदूर की हत्या कर दी। घटना रानपुर थाना क्षेत्र के जसपुरा गांव की बुधवार रात 8 बजे की है। (पूरी खबर पढ़ें…)