कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र की उड़िया बस्ती में अवैध शराब बेचने को लेकर दो बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीन भाइयों और एक महिला के चाकू लगे हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरी और वार्ड 56 से कांग्रेस प्रत्याशी तारा पटियाल के बेटे अभिषेक पर सुभाष नगर ज्ञान शांति हॉस्पिटल के पास कार में आए अज्ञात बदमाशों ने डंडों से मारपीट की शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम थाने पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के परिवार के सदस्य और कार्यकर्ता पर हमला गंभीर मामला है। पुलिस प्रशासन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे, अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। घायल रोहित ने बताया कि शुक्रवार देर रात उसका भाई अजय घर के बाहर सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे और अजय के साथ झगड़ा करते हुए मारपीट शुरू कर दी। भाई के पेट पर 4-5 वार शोर सुनकर रोहित मौके पर पहुंचा और भाई को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाशों ने रोहित पर भी चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके भाई अजय के पेट में चाकू से 4 से 5 वार किए। भाभी पर भी चाकू से वार रोहित ने बताया कि झगड़े के दौरान उसकी भाभी रानी भी बीच-बचाव करने पहुंची। बदमाशों ने रानी पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट लगी। घायल रानी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। झगड़ा होते देखकर वह बीच-बचाव करने पहुंची थी, लेकिन आरोपियों ने उसके हाथ पर चाकू मार दिया। चोट के बाद हाथ में 11 टांके लगाए गए हैं। घायल रानी ने आरोप लगाया कि तुलसी नाम का युवक इलाके में अवैध शराब बेचता है और उसने अवैध रूप से ब्रांच भी लगा रखी है। इसी को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।