राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। कोटपूतली में पिछले दो दिनों में कुल 167 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। रविवार को राजकीय अवकाश होने के बावजूद चुनावी गतिविधियां जारी रहीं। हेल्प डेस्क पर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ देखी गई, जो अपने दस्तावेजों को अंतिम रूप देने में व्यस्त थे। आज उपखण्ड कार्यालय पर संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सोमवार दोपहर 3 बजे के बाद आवेदन की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। 3 बजे तक कार्यालय परिसर में प्रवेश करने वाले सभी प्रत्याशियों को टोकन दिए जाएंगे और उनके नामांकन टोकन के क्रमानुसार स्वीकार किए जाएंगे।