कोटपूतली में आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। ज्यादा से ज्यादा मतदान का दिया संदेश जिला स्वीप प्रभारी गोपाल मीणा ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत जिलेभर में कई स्थानों पर रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्कूली विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से मतदान के महत्व, मताधिकार के प्रयोग और अधिक से अधिक मतदान का संदेश दिया। पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित इसी कड़ी में 'एक पेड़ लोकतंत्र के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम भी हुआ। इसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने और आगामी चुनाव में स्वयं मतदान करने के साथ दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। जागरूकता रैली निकाली गई मतदाता जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने नारों और संदेशों के माध्यम से आमजन को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इन विभिन्न गतिविधियों के जरिए जिले में 'मेरा मत, मेरा अधिकार', मतदान में सक्रिय भागीदारी और अधिक से अधिक मतदान का संदेश आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से आगामी चुनाव में बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।