सावन के चौथे और आखिरी सोमवार पर देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष पूजा हो रही है। प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची है। झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को 4km और काशी में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए 2 किमी लंबी लाइन लगी है। महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर में रात से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िए भी भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे हैं। उज्जैन के काल भैरव मंदिर के बाहर 3km लंबी लाइन है। उज्जैन में शाम को बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई। यहां पुलिस के जवानों ने बाबा की सवारी को गार्ड ऑफ ओनर दिया। भोपाल के पास भोजेश्वर मंदिर में 6 क्विंटल फूलों से भगवान शिव का श्रृंगार किया गया। देखिए प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की तस्वीरें… सावन के आखिरी सोमवार से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए गए लाइव ब्लॉग को देखें…