कांग्रेस ने महवा नगर पालिका चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। महवा नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। पार्टी की ओर से 33 वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। हीं दौसा जिले की मंडावर नगरपालिका के सभी 25 वार्डों के लिए कांग्रेस की ओर से सूची जारी की गई है। पूर्व प्रत्याशी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार कांग्रेस की ओर से महवा नगरपालिका के वार्ड 35 से अजय कुमार बोहरा को पार्षद का उम्मीदवार बनाया है। अजय कुमार साल 2018 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें वे चौथे नंबर पर रहे थे। उन्हें 16452 वोट मिले थे। वहीं उनके दादा विशंभर दयाल बोहरा 1972 में महवा से निर्दलीय विधायक, पंचायत समिति प्रधान और सरपंच रह बन चुके हैं। वहीं दादी तारा देवी बोहरा भी महवा ग्राम पंचायत की सरपंच रह चुकी हैं। पिता कृपाशंकर बोहरा तीन बार महवा के सरपंच रहे। वहीं अजय कुमार बोहर के चाचा विजय शंकर बोहरा महवा नगर पालिका के चेयरमैन रह चुके हैं। पूर्व पालिका चेयरमैन के पोते को टिकट वहीं महवा नगर पालिका के वार्ड 21 से कांग्रेस ने निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष नर्बदा देवी गुर्जर के पोते परीक्षित प्रधुमन को प्रत्याशी बनाया है l परीक्षित के चाचा विजेंद्र गुर्जर तंवर भी पूर्व में कांग्रेस से पंचायत समिति सदस्य रहे चुके हैं l उनकी पत्नी संतोष देवी गुर्जर इसी वार्ड से पहले कांग्रेस पार्षद रही हैंl सभी घोषित प्रत्याशी 31 अगस्त तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। नगर पालिका महवा — निकाय चुनाव 2026 नगर पालिका मंडावर — निकाय चुनाव 2026 (खबर अपडेट की जा रही है)