जयपुर में तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस घटना से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कार की रफ्तार और बेकाबू स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार- मानसरोवर के पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में गोल्यावास और वंदेमातरम रोड पर बुधवार शाम 6:15 बजे यह घटना हुई। बेकाबू कार ने रास्ते में आने वाले कई वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद नारायण विहार इलाके में भी कार द्वारा वाहनों को टक्कर मारने की सूचना सामने आई है। पहले देखें हादसे के PHOTOS कार ड्राइवर ने कई इलाकों में फैलाई दहशत एक ही कार के अलग-अलग इलाकों में वाहनों को टक्कर मारने की सूचना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि कार का नंबर RJ12 CP 4878 है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस कार ड्राइवर और घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।