मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट में लम्बे समय से डेपुटेशन पर लगे अधीक्षण अभियंता मुकेश शर्मा की प्रप्रतिनियुक्ति अवधि खत्म हुए 3 दिन बीत चुके हैं, लेकिन विभाग ने अब तक उन्हें रिलीव नहीं किया है। इससे पहले स्वयं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर भी उन्हें रिलीव कर मूल विभाग जलसंसाधन विभाग (WRD) भेजने के निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद विभाग के अधिकारियों ने उनको अब तक मूल विभाग के लिए रिलीव नहीं किया। आपको बता दें कि जलसंसाधन विभाग (WRD) के अधीक्षण अभियंता मुकेश शर्मा का डेपुटेशन से पुराना नाता रहा है। उन्होंने 28 साल की अपनी नौकरी में ज्यादातर समय डेपुटेशन पर तीन विभागों निकाला है। 3 विभागों में 18 साल डेपुटेशन पर नौकरी की सूत्रों के मुताबिक इंजीनीयर मुकेश शर्मा ने अपनी 28 साल की नौकरी में से 18 साल से ज्यादा का समय डेपुटेशन पर निकाला है। ये प्रतिनियुक्ति तीन अलग-अलग विभागों में की है। सबसे ज्यादा समय जेडीए में रहे। वे सहायक अभियंता (AEN) के पद पर 10 साल (साल 2001 से 2014 तक) अलग-अलग समय जेडीए में डेपुटेशन पर रहे। इसके बाद जबकि 4 साल 4 महीने (अप्रैल 2019 से अगस्त 2024 तक) कला साहित्य, संस्कृति एवं पुरात्व विभाग में एक्सईएन पद पर रहे। इसके बाद एक साल 8 माह (दिसंबर 2024 से वर्तमान तक) से ज्यादा का समय मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट में। मंत्री की नोटशीट भी बेअसर रही एसई मुकेश शर्मा को मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट से हटाकर मूल विभाग भेजने के लिए चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर भी निर्देश दे चुके है। इसके लिए बकायदा मंत्री ने पिछले महीने पत्रावली भी चलाई, लेकिन मौजूदा प्रिंसिपल सेक्रेट्री गायत्री राठौड़ ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया।