चौथ का बरवाड़ा| महाराजा हम्मीर महाविद्यालय चौथ का बरवाड़ा में हार्टफूलनेस संस्था के सहयोग से शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष मेडिटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जयपुर से आए सुनील कुमार अग्रवाल और कुशाल शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि ध्यान मन को एकाग्र करने, शांत करने और जागरूकता बढ़ाने की एक मानसिक प्रक्रिया है। इसमें व्यक्ति अपने ध्यान को एक विचार, सांस, वस्तु या अनुभव पर केंद्रित करना सीखता है, जिससे मानसिक शांति और विचारों में स्थिरता मिलती है।