नागौर जिले में घर में घुसकर विवाहिता से दरिंदगी करने वाले जेठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 6 जून 2026 को संबंधित थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 31 मई को शाम करीब 4 बजे उसके जेठ ने घर में घुसकर उसके साथ रेप किया। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी आशा राम चौधरी के निर्देशन और वृताधिकारी नागौर जतिन जैन आईपीएस के सुपरविजन में संबंधित थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि आरोपी रिश्ते में पीड़िता का जेठ लगता है, जिसे डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया गया।