बूंदी| घुमंतू उत्थान न्यास की ओर से रविवार को शहर में घुमंतू और अर्धघुमंतू जातियों का युवा सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता नीरज गर्ग ने की, जबकि मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम नुवाल रहे। मुख्य वक्ता प्रभुलाल कालबेलिया ने समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने अभावों के बावजूद राष्ट्र और सनातन संस्कृति की रक्षा की। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर शिक्षा, संस्कार और संगठन के जरिए समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। सम्मेलन में युवाओं ने समाज की वर्तमान चुनौतियों और विकास को लेकर भी विचार साझा किए।