भास्कर न्यूज़ | झुंझुनूं नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले की 19 नगरीय निकायों में वार्ड पार्षदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। सोमवार को अपराह्न तीन बजे तक ही नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष 31 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके बाद नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 1 सितंबर को होगी। अभ्यर्थी 3 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 सितंबर को अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।