राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय में विद्यार्थियों, फैकल्टी और कार्यालय स्टाफ के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और खेल भावना, टीमवर्क और अनुशासन का परिचय दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य खेमाराम लॉयल ने भी सहभागिता कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी जरूरी है। खेलों से टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास होता है। इस दौरान रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, वॉलीबॉल, चम्मच दौड़ और बैडमिंटन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। रस्साकशी में बैच-05 ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। म्यूजिकल चेयर और चम्मच दौड़ प्रतियोगिताएं हुई म्यूजिकल चेयर के महिला वर्ग में ऑफिस स्टाफ की अन्नपूर्णा विजेता रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में फैकल्टी सदस्य महिपाल कुड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चम्मच दौड़ में रामप्यारी विजेता रहीं। अन्य प्रतियोगिताओं में पुरुष वर्ग में सुनील (बैच-01) और महिला वर्ग में पूजा (बैच-05) ने प्रथम स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं हुई वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में फैकल्टी सदस्य विमला, महिपाल कुड़ी, महेंद्र सैन, सहदेव यादव, विलाशा व रामप्यारी, ऑफिस स्टाफ नेपाल जाट, अन्नपूर्णा, सुमित्रा व नीलम तथा गार्ड स्टाफ सुनील, रामनिवास, बजरंग सिंह व रुकसाना सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। प्राचार्य खेमाराम लॉयल ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय में खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां आगे भी लगातार आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।