पाली शहर के गीता सत्संग भवन में शनिवार को श्री श्याम महिला मंडल की ओर से नंदोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा का स्वांग रचकर भजनों पर एक से बढ़कर एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। पूरा हॉल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। नंदोत्सव के दौरान राधा-कृष्ण, नंद बाबा और गोपियों का स्वांग रचे महिलाओं ने भजनों पर आकर्षक नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा भी की गई। नंदोत्सव में महिलाओं ने ‘म्हारो हेलो सूणो जी रामा पीर...’, ‘गुर्जरियां की छोरियां पर घणो इतरावे...’, ‘मेरे मन-मन में राधा...’, ‘बरसाने की छोरी, राधा गौरी-गौरी...’, ‘श्याम चुड़ी बेचने आया...’, ‘कृष्णा-कृष्णा...’, ‘तेरो कन्हैया बड़ो उत्पाती...’, ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की...’ सहित विभिन्न भजनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भक्ति का आलम ऐसा रहा कि कई महिलाएं भाव-विभोर होकर अपने स्थान पर बैठे-बैठे ही झूमने और नृत्य करने लगीं। इन महिलाओं ने रचा स्वांग कांता हेडा ने वासुदेव का स्वांग रचा। नंद बाबा और यशोदा का स्वांग दीपा हेडा और उर्मिला दायमा ने किया। महारानी के भाव में पूजा पारीक, वंदना पारीक, रेखा पारीक और सीमा पारीक ने प्रस्तुति दी। गोपियों का स्वांग रचकर भूति खंडेलवाल, शिल्पा हेडा, सोनल, रीतिका, भूति बूब, सुनीता चौधरी और सुशील शर्मा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। राधा-कृष्ण के रूप में मोना फोफलिया और राधिका नवाल ने भी भजनों पर खूब झूमकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महिलाओं ने संभाली व्यवस्था कार्यक्रम की व्यवस्था में किरण पारीक, सुमन लखोटिया, मधु बोहरा, ऋपा हेडा, ज्योति हेडा, छाया पारिख, उर्मिला तापड़िया, आशा भूतड़ा, मोहिता हेडा, संतोष तापड़िया, अभिलाषा झंवर, सुनीता शर्मा, सुधा चौधरी, महक बंसल, सीमा परिहार, उमा पारीख और संतोष दायमा सहित महिलाओं ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को मिश्री-माखन और पिंजरी का प्रसाद वितरित किया गया। तस्वीरों में देखिए- नंदोत्सव की झलकियां