निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन भरने वालों की पाली नगर निगम में भीड़ लगी रही। समर्थकों के साथ फूल मालाओं से लदकर आए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। शनिवार को 76 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। जिनमें भाजपा 15, कांग्रेस से 34, आप से 1, 25 निर्दलीयों ने नामांकन पत्र भरे है। कई उम्मीदवार ऐसे भी है। जिन्होंने पार्टी के साथ निर्दलीय भी नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अंजू चौधरी ने तो भाजपा से ही 4 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कई प्रत्याशियों ने कांग्रेस, भाजपा के साथ निर्दलीय भी नामांकन पत्र जमा करवाए हैं। ताकि पार्टी से टिकट नहीं मिल सके तो चुनावी मैदान में निर्दलीय उतर सके। इसके साथ ही कई वार्ड ऐसे हैं जहां कांग्रेस से दो-दो दावेदारों ने नामांकन पत्र भरा है। पढ़िए नामांकन की पूरी लिस्ट… अब देखिए शनिवार को नगर निगम का माहौल… निकायों में किस पार्टी के कितने आए आवेदन…