नगर निकाय चुनाव को लेकर पाली में पार्षद प्रत्याशियों ने तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़े बजवाते हुए नामांकन भरने पहुंचे। पूर्व उपसभापति मूलसिंह भाटी अपने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़े बजवाते हुए नगर निगम पहुंचे। समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद रखा था। उन्होंने वार्ड संख्या 5 से भाजपा के सिंबल से नामांकन पत्र जमा करवाया। इसी तरह कांग्रेस के पूर्व पार्षद भंवर राव और उनकी पत्नी राधा राव भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंचे। भंवर राव ने वार्ड संख्या 63 और उनकी पत्नी राधा राव ने वार्ड संख्या 57 से कांग्रेस के सिंबल पर नामांकन पत्र भरा। जबकि वार्ड संख्या 23 से भाजपा नेता अजीत लोढ़ा की पत्नी खुशबू लोढ़ा ने भाजपा के सिंबल से नामांकन जमा करवाया। कोतवाल रविन्द्रसिंह खिंची के नेतृत्व में सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। सीधे निर्वाचन कार्यालय में जमा होंगे सिंबल कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों की ओर से अभी तक प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की गई है। दोनों ही पार्टियों के जिलाध्यक्ष जयपुर में डेरा डाले बैठे है, हालांकि पार्टी के आलाकमान के साथ प्रत्याशियों के टिकट फाइनल करने पर अंतिम चर्चा की जा रही है। वहीं अंदर ही अंदर दोनों ही पार्टियों ने अपने कई संभावित उम्मीदवारों को कॉल कर पार्टी सिंबल से नामांकन पत्र दाखिल करवाने का संदेश दिया। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नामांकन के अंतिम दिन 31 अगस्त को दोनों ही पार्टियां अपने प्रत्याशियों के सिबंल सीधे निवार्चन कार्यालय में ही जा करवा सकते है। ये खबर भी पढ़िए- बीजेपी से निष्कासित राकेश भाटी ने की कांग्रेस जॉइन: निगम के पिछले बोर्ड में उनकी पत्नी भाजपा से सभापति बनी थी पाली जिले के 10 निकायों की स्थिति