हर साल हजारों रामदेवरा जातरू पैदल, बाइक और कार सहित अन्य वाहनों से रामदेवरा दर्शन के लिए जाते हैं। लेकिन अधिकतर यातायात नियमों का पालन नहीं करते। ऐसे में कई लोग सड़क हादसों का शिकार होकर घायल हो जाते है तो कुछ की जान तक चली जाती है। इन हादसों को कम करने के लिए पाली पुलिस अभियान चला रही है और रामदेवरा जातरूओं को हेलमेट पहने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रही है। हेलमेट पहनने की सलाह इसी अभियान के तहत सीओ ग्रामीण अमरसिंह रत्नू के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को हाईवे से रामदेवरा जातरूओं को यातायात नियमों के बारे में बताते हुए उनका पालन करने के निर्देश दिए। सीओ ग्रामीण अमरसिंह रत्नू ने बाइक सवार रामदेवरा जातरूओं को हेलमेट पहने की सलाह दी। इसके साथ ही बाइक पर दो से ज्यादा लोगों को नहीं बैठने की हिदायत दी। ताकि हादसे का शिकार न हो। इसके साथ ही बाइक को तेज स्पीड में नहीं चलाने और बाइक पर रेडियम लगाने को कहा ताकि रात के अंधेरे में बड़े वाहनों के चालकों को बाइक सवार नजर आ सके। जिससे हादसे न हो। इस दौरान सदर थानाप्रभारी कपूराराम सहित सदर थाना पुलिसकर्मी मौजूद रहे।