पाली में बाइक स्लिप होने से युवक की मौत हो गई। घर से बाइक लेकर चुंगी नाका की तरफ जा रहा था। रास्ते में बाइक स्लिप होने से वह नीचे गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन उसे इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घर से चुंगी नाका जा रहा था युवक, रास्ते में बाइक स्लिप हुई ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया ने बताया - थाना क्षेत्र के सुंदर नगर निवासी शंकर मंडल (27) पुत्र गौतम मंडल बाइक लेकर घर से चुंगी नाका की तरफ जा रहा था। इस दौरान शनिवार शाम को उसकी बाइक स्लिप हो गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद शंकर मंडल को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर किया गया। जोधपुर में देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाप्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया ने बताया - मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।