एनबीईएमएस की ओर से मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट (एमडी-एमएस और पीजी डिप्लोमा) कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित नीट पीजी परीक्षा में बदलाव किया है। अभ्यर्थियों को अधिक सवालों के जवाब देने का अवसर देने के लिए प्रश्नों की संख्या 200 से घटाकर 180 कर दी है। यानी परीक्षा की अवधि पहले जैसी ही रहेगी, लेकिन इस बार प्रश्न-पत्र में कुल 180 सवाल होंगे। परीक्षा रविवार को सुबह 9 से 12.30 बजे तक सीबीटी आधारित होगी। अभ्यर्थियों के लिए पानी की बोतलें परीक्षा केंद्र के अंदर ही उपलब्ध कराई जाएंगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। 338 शहरों में होगी देश में परीक्षा केन्द्र 1111 परीक्षा के लिए शहर 338 पंजीकृत संख्या 2,73,183 प्रवेश पत्र जारी 2,73,083 वर्ष वार पीजी सीट 2021 166249 2022 182356 2023 200517 2024 216093 2025 230114 आंकड़े देशभर में पीजी सीटों के ।