धौलपुर, दौसा, बहरोड़-कोटपूतली, करौली, भरतपुर और अलवर में गुरुवार को बारिश हुई। धौलपुर में सड़कों पर पानी भर गया। जयपुर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटे में जयपुर, भरतपुर, करौली के कई हिस्सों में बरसात हुई। भरतपुर के रूपवास में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा। मौसम विभाग के अनुसार, 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। जयपुर, भरतपुर के साथ कोटा, अजमेर संभाग में बरसात का यलो अलर्ट है। कहीं-कहीं भारी बारिश की भी आशंका है। प्रदेश में बारिश की स्थिति मानसून के बड़े अपडेट्स 24 घंटे में कहां-कहां हुई बारिश: सबसे ज्यादा बरसात भरतपुर के रूपवास में 27MM बारिश दर्ज हुई। धौलपुर के बाड़ी में 12, करौली के बालघाट पर 18MM बरसात हुई। इनके अलावा नादौती, सैंपऊ, बसेड़ी, राजाखेड़ा समेत कई इलाकों में हल्की बारिश (10MM से कम) हुई। भारी बारिश की भी आशंका: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम 24 घंटे के दौरान दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है। इसके असर से राजस्थान में 4 सितंबर से बारिश का दौर तेज होगा। भरतपुर, कोटा संभाग में 5 से 7 सितंबर के बीच तेज और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका है। पश्चिमी जिलों में सूखा रहेगा मौसम: ​पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के एरिया में आगामी दिनों में मानसून के सुस्त ही रहने की संभावना है। बुधवार को राज्य के बीकानेर संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी रही। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज हुआ। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…