नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर के हमले में एक महिला की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें
1. निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी
निकाय चुनावों के लिए बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया। इसमें बीजेपी ने वादा किया कि अगले 5 साल में शहरी क्षेत्र के अलग-अलग आय वर्ग के लोगों के लिए 1 लाख आवासीय प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा 7 लाख से ज्यादा घरों में रसोई गैस (PNG) कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 2. केंद्रीय मंत्री के गले लगकर रोने लगा कार्यकर्ता
जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के गले लगकर बीजेपी कार्यकर्ता धन्नाराम रोने लग गया। धन्नाराम ने जोधपुर नगर निगम के वार्ड 10 से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। उधर, कोटपूतली-बहरोड़ जिले की प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड 32 से भाजपा प्रत्याशी बुधराम गढ़वाल लापता हो गए। पूरी खबर पढ़ें 3. चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत
जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर शिवाजी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। महिला सुगना देवी टाइगर के एन्क्लोजर (बाड़ा) के अंदर घास काटने घुसी थी। साथी महिलाओं का दावा है टाइगर उस वक्त पिंजरे में था। जैसे ही हम अंदर घुसे किसी ने पिंजरे का गेट खोल दिया। पूरी खबर पढ़ें 4. बस की टक्कर से पति-पत्नी समेत 3 की मौत
करौली जिले के श्रीमहावीरजी थाना इलाके में तेज रफ्तार मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए परिजनों और लोगों ने सड़क पर शव रखकर करीब 3 घंटे तक प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें 5. कांग्रेस जिलाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने पीटा
बीकानेर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पूर्व IPS अफसर मदन गोपाल मेघवाल को पार्टी कार्यकर्ताओं ने चांटे और मुक्के मारे। मेघवाल वार्ड 50 से कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कार्यकर्ता और उसके साथियों ने मेघवाल को स्वागत करने के बहाने बाहर बुलाकर हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. सड़क से नीचे उतरी DJ लगी पिकअप, 1 की मौत
नागौर के खींवसर में सरकारी स्कूल में टीचर के रिटायरमेंट समारोह के बाद निकाले गए जुलूस के दौरान डीजे लगी पिकअप अनियंत्रित हो गई। गाड़ी लहराते हुए सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में 1 कैमरामैन की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 7. CJP की मांग के बाद सरकारी स्कूल पर चला बुलडोजर
जयपुर में रामपुरा सरकारी स्कूल की पुरानी और जर्जर बिल्डिंग को बुधवार सुबह गिराया गया। सरकार की ओर से करीब 18 लाख रुपए की राशि स्वीकृत होने के बाद स्कूल की नई बिल्डिंग बनाने के काम की शुरुआत हो गई है। यह वही स्कूल है जहां CJP ने 21 अगस्त को विरोध प्रदर्शन किया था। पूरी खबर पढ़ें 8. सड़क पर तड़पता रहा युवक, लोग वीडियो बनाते रहे
सिरोही जिले के रेवदर में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट आने से खून बहने लगा और युवक तड़पता रहा। हादसे के बाद मौके पर जमा लोग उसका वीडियो बनाते रहे। रास्ते से गुजर रहे बिजली विभाग के AEN ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. सास के सामने चुनाव लड़ रहीं दो बहुएं
नागौर नगर परिषद के चुनाव में वार्ड 22 का मुकाबला रोचक हो गया है। यहां कांग्रेस से चुनाव लड़ रहीं सास मुनि सोलंकी के सामने परिवार की दो बहुएं बेबी सोलंकी और रेखा सोलंकी निर्दलीय मैदान में हैं। तीनों एक ही परिवार से जुड़ी हैं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. निकाय चुनाव में नामांकन वापसी का आखिरी दिन
राजस्थान निकाय चुनाव में नामांकन वापसी का कल आखिरी दिन है। 3 सितंबर को पता चलेगा कि किस वार्ड में कितने प्रत्याशी मैदान में है।