रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर पूर्व भारतीय गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा कि वर्ल्ड कप करीब 13 महीने दूर है। इस समय यह कहना बहुत मुश्किल है कि दोनों खिलाड़ी टूर्नामेंट में होंगे या नहीं। भारत वर्ल्ड कप से पहले वनडे फॉर्मेट में कम मैच खेलेगा। ऐसे में हर सीरीज के बीच लंबे अंतराल की वजह से रोहित और कोहली के वनडे भविष्य पर चर्चा हो रही है। 2027 का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में होना है। नेहरा ने कहा- बड़े खिलाड़ी भी अपनी जगह पक्की नहीं मान सकते नेहरा ने कोलकाता में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के सालाना पुरस्कार समारोह में कहा कि भारतीय क्रिकेट तेजी से बदल रहा है। इसलिए बड़े खिलाड़ी भी अपनी जगह को पक्का नहीं मान सकते। नेहरा ने शुभमन गिल का उदाहरण दिया नेहरा ने अपनी बात समझाने के लिए गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल का उदाहरण दिया। गिल टेस्ट और वनडे में भारतीय टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं, लेकिन मौजूदा टी-20 टीम में उन्हें जगह नहीं मिली है। नेहरा ने कहा- ‘हम गिल और बुमराह की बात करते हैं, लेकिन शुभमन भी टी-20 टीम में नहीं हैं। जिस तरह क्रिकेट आगे बढ़ रहा है, वह तेज रफ्तार वाला है और कई फॉर्मेट आ रहे हैं।’ उन्होंने कहा- ‘अगर दोनों लगातार रन बनाते हैं तो उन्हें वर्ल्ड कप की दौड़ से बाहर नहीं किया जा सकता। लेकिन अगर आप या मैं कोच होते, तो भी यह सिर्फ मेरा फैसला नहीं होता। BCCI में सिलेक्टर्स और दूसरे लोग भी निर्णय में शामिल होते हैं।' सैकिया ने रोहित को लेकर कहा था- वे अच्छा खेल रहे BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने हाल ही में रोहित के टीम में जगह को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा था- ‘रोहित शर्मा लगातार अच्छा खेल रहे हैं। आखिरी मैच में उन्होंने शतक लगाया, अब आप और क्या चाहते हैं? अफवाह क्यों है? मैं अफवाहों को हवा नहीं दूंगा।’ पूरी खबर पढ़ें… रोहित और विराट साथ में 400 इंटरनेशनल मैच खेल चुके रोहित और विराट ने अपना आखिरी वनडे मैच इसी साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में दोनों 400वीं बार इंटरनेशनल मुकाबले में उतरे। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली जोड़ी बनी थी। सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ 391 मैच के साथ दूसरे नंबर पर है। ओवरऑल श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने एकसाथ सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। दोनों ने साथ में 550 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। ------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें भारत 35 महीने से ICC वनडे रैकिंग में टॉप पर:सितंबर 2023 में पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, तब से नंबर-1; न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर भारतीय टीम ने ICC वनडे टीम रैंकिंग में नंबर-1 की पोजिशन बरकरार रखी है। ताजा रैंकिंग में उसके 116 रेटिंग पॉइंट्स हैं। न्यूजीलैंड 109 रेटिंग के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 102 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर है। पूरी खबर पढ़ें…