कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट को पंजाब के प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। भूपेश बघेल को पंजाब प्रभारी के पद से हटा दिया गया है। सचिन पायलट अब तक छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव थे। इसके साथ ही जितेंद्र सिंह को भी महासचिव पद से हटाया गया है। जितेंद्र सिंह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर भी हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इन बदलावों के आदेश जारी किए हैं। पंजाब कांग्रेस में पिछले दिनों भारी गुटबाजी के कारण विवाद हुए थे। वहां प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी खेमे ने मोर्चा खोल रखा है। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर पिछले दिनों खूब विवाद और बयानबाजी हुई थी। पायलट के सामने चुनाव से पहले गुटबाजी दूर करने की चुनौती सचिन पायलट को ऐसे वक्त पंजाब कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जब वहां विधानसभ चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले गुटों में बंटी पंजाब कांग्रेस को एकजुट करना सबसे बड़ी चुनौती होगी। पायलट के पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते हैं। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जा चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी पायलट के अच्छे रिश्ते हैं। कांग्रेस ने 6 महासचिवों की जिम्मेदारियां बदली कांग्रेस ने 6 महासचिवों की जिम्मेदारियां बदली हैं, जबकि तीन महासचिवों को हटा दिया है। सचिन पायलट की जगह अब सुखदेव भगत छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव बनाए गए हैं। भूपेश बघेल को पंजाब से असम का प्रभारी महासचिव बनाया है। इसी तरह श्रीधर प्रसाद को महाराष्ट्र और पीवी मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी महासचिव बनाया है। जितेंद्र सिंह, रमेश चेनिथला और मणिकम टेगेर को राष्ट्रीय महासचिव के पद से हटाया गया है। मुकुल वासनिक को गुजरात प्रभारी महासचिव पद से हटाया राजस्थान से राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक को गुजरात प्रभारी महासचिव पद से हटा दिया है, लेकिन वासनिक महासचिव बने रहेंगे। वासनिक की जगह राजस्थान से राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला को गुजरात के प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी दी है। उनके पास कर्नाटक के प्रभारी महासचिव का अतिरिक्त चार्ज रहेगा। ------------- ये खबर भी पढ़ें भाजपा ने सतीश पूनिया को दी एक और बड़ी जिम्मेदारी:एक दिन पहले राष्ट्रीय महामंत्री बनाया था; जानें- पंजाब प्रभारी बनाने के सियासी मायने और चुनौती भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के एक दिन बाद ही पार्टी ने डॉ. सतीश पूनिया को हरियाणा की जगह पंजाब का प्रभारी बनाया है। पूनिया को विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ऐसे में पंजाब के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को सफलता दिलाना पूनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। (पूरी खबर पढ़ें)