सवाई माधोपुर में गुरुवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार को पूरे दिन और रात बारिश होती रही। शनिवार सुबह भी रुक-रुककर रिमझिम बारिश जारी रही। लगातार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई जगह सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। 24 घंटे में 1296 एमएम बारिश दर्ज जिले के सभी 20 रेन गेज सेंटर पर पिछले 24 घंटे में कुल 1296 एमएम बारिश दर्ज की गई। यह इस सीजन में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। दो दिन की बारिश के बाद जिले की औसत बारिश के आंकड़े में भी बढ़ोतरी हुई है। सवाई माधोपुर में अब तक औसत बारिश का आंकड़ा 503.9 एमएम पहुंच गया है। जिले में औसत बारिश 675 एमएम है। 6 सितंबर तक बारिश का दौर मौसम विभाग के अनुसार नए मौसम सिस्टम के कारण बारिश का दौर 6 सितंबर तक जारी रह सकता है। विभाग ने सवाई माधोपुर में 5 और 6 सितंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश के कारण सवाई माधोपुर जिले के स्कूलों में शनिवार को छुट्टी भी घोषित की गई है। तलावड़ा में सबसे ज्यादा बारिश पिछले 24 घंटे में अलग-अलग जगहों पर बारिश का आंकड़ा इस तरह रहा: इन आंकड़ों में तलावड़ा में सबसे ज्यादा 131 एमएम बारिश हुई। वहीं बौंली में सबसे कम 30 एमएम बारिश दर्ज की गई।